भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

भारतीय क्रिकेट टीम और उनके चाहने वालों के लिए रविवार 2 अप्रैल की सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। सलीम दुर्रानी ने आज सुबह गुजरात के जामनगर में अंतिम सांस ली। इससे पहले जनवरी के महीने में सलीम दुर्रानी अपने घर की छत से गिर गए थे, जिसके बाद उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया था। पैर की हड्डी टूटने के बाद उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई थी।
Former cricketer Salim Durani passes away after prolonged illness
(Pic source: ICC) pic.twitter.com/FrUW2WzM7Q
सलीम दुर्रानी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
सलीम दुर्रानी 1960 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। उन्होंने भारत के लिए कुल 29 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक सहित 1202 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 755 विकेट भी लिए।
अफगानिस्तान में जन्में दुर्रानी
सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। जब वह महज 8 महीने के थे तब उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर रहने लगा। इसके साथ ही जब भारत और पाकिस्तान का 1947 में बंटवारा हुआ तो दुर्रानी और उनका पूरा परिवार भारत में आकर बस गया।
सलीम दुर्रानी ने क्रिकेट जगत में तकरीबन 60 के दशक में एंट्री की थी। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की श्रृंखला जीत के दौरान दुर्रानी नायक थे। उन्होंने कोलकाता और चेन्नई में अपनी टीम की जीत के लिए 8 और 10 विकेट लिए। एक दशक बाद, वह पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लाइव लॉयड और गैरी सोबर्स के विकेट लेकर भारत की पहली जीत में सहायक बने थे। दुर्रानी आतिशी बल्लेबाजी के लिए भी मशहूर थे।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire