छिपाए नहीं छिपा परिणीति और राघव चड्ढा का प्यार, शादी के अफवाहों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा
Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड के गलियारों में एक नए जोड़े की चर्चा जोरों पर है। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं। दिन पर दिन दोनों की वेडिंग की अटकलें भी तेज होती जा रही हैं। परिणीति और राघव का एक साथ नजर आना आम बात हो चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस दिल्ली पहुंची थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके साथ आप नेता राघव चड्ढा नजर आए थे। इसके बाद अब एक बार फिर दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है। पैपराजी के कैमरों से दोनों का इश्क छिपाए नहीं छुप सका।
मुंबई एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा साथ नजर आए। परि ने ब्लैक कलर की आउटफिट कैरी की, तो राघव कैजुअल लुक में नजर आए। सामने आई वीडियो में लोगों का ध्यान दोनों के चेहरे की मुस्कान ने खींच लिया है। हुआ यूं कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय राघव और परिणीति की फोटोज मीडिया के कैमरों में कैद हो गई। पैपराजी के कैमरों को देखकर दोनों ब्लश करते नजर आए। इतना ही नहीं, कैमरों को देखकर दोनों ने थोड़ी दूरी भी बना ली। लेकिन दोनों की स्माइल वो चीज बयां कर गई जो शब्दों में कोई चाहकर भी नहीं कर सकता है।
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
परिणीति ने नहीं दिया शादी पर कोई रिएक्शन
दरअसल, परिणीति और राघव का एक दूसरे के साथ नजर आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। गौर करने की बात है कि परिणीति से जब भी राघव से जुड़ा सवाल पूछा गया, तो वह बगैर जवाब दिए चुपचाप निकल गई। दूसरी तरफ राघव चड्ढा ने तो साफ शब्दों में कहा था कि परिणीति से जुड़ा नहीं राजनीति से जुड़ा सवाल कीजिए।
परिणीति की वीडियो पर यूजर्स ऐसे कर रहे रिएक्ट
परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट वीडियो पर उनके फैंस खूब प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा, अब तो दोनों पक्का शादी कर रहे हैं। एक अन्य ने कहा कि दोनों एक साथ काफी प्यारे लगते हैं। इसके अलावा भी सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया आई हुई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही कोई बड़ी घोषणा परिणीति की शादी को लेकर हो सकती है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire