अनुष्का सेन ने साल 2022 में कई खास जगहों के किए टूर, वीडियो शेयर किए यादगार पल

एक्ट्रेस अनुष्का सेन
Anushka Sen Video: टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने 20 साल की उम्र में काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्ट्रेस के फॉलोअर्स बॉलीवुड हसीनाओं (Bollywood Actress) से कम नहीं हैं। बीते पूरे साल अनु्ष्का ने कई इंटरनेशनल ट्रिप भी किए हैं। साल 2022 को गुड बॉय कहते हुए एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी यादों को संजोकर रख लिया है। वहीं, अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर कर अपने यादगार पलों को साझा किया है। अनुष्का एक्टिंग से ज्यादा अपनी बोल्ड लुक और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं।
अनुष्का सेन ने शेयर की वीडियो
इंस्टाग्राम पर अनुष्का सेन ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि अनुष्का ने नए साल का स्वागत करने के साथ ही अपने पुराने साल के कुछ इंटरनेशनल ट्रिप को भी याद किया है। अनुष्का सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज को फ्लॉन्ट करने में हॉलीवुड एक्ट्रेस (Hollywood actress) को भी पीछे छोड़ दिया है। अनुष्का ने लेटेस्ट रील में अपने इंटरनेशनल ट्रिप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कोरिया (Korea) से बाहर बीते साल कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई अन्य देशों में भी काम किया है। अनुष्का ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) के पिछले सीजन में भी नजर आईं थीं।
A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)
अनुष्का सेन कई इंटरनेशनल ट्रिप पर गई
अनु्ष्का सेन ने मालदीव से लेकर स्विट्जरलैंड तक कई देशों की ट्रिप बीते साल की है। बता दें कि कुछ जगह तो अनुष्का म्यूजिक वीडियो या किसी अन्य प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गईं थीं। इसके अलावा बर्मिंघम, लंदन जैसी लोकेशन पर अनुष्का सेन वेकेशन इंजॉय करने पहुंची थीं। इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- साल 2022 में मैंने दुनिया भर में खूब यात्रा की है। कोरिया से काम करना शुरू किया और कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर खुशी के साथ काम किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर भी विश किया।
A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire