RajasthanCoverage.comRajasthanCoverage.comRajasthanCoverage.com
  • Top News
  • Health
  • Entertainment
  • Sports
  • Knowledge
  • Business
  • Horoscope
  • Jobs
  • Technology
Reading: क्या इस्लाम में भी है करवा चौथ की तरह पतियों के लिए रखा जाने वाले कोई खास फास्ट?
Share
RajasthanCoverage.comRajasthanCoverage.com
  • Top News
  • Health
  • Entertainment
  • Sports
  • Knowledge
  • Business
  • Horoscope
  • Jobs
  • Technology
  • Top News
  • Health
  • Entertainment
  • Sports
  • Knowledge
  • Business
  • Horoscope
  • Jobs
  • Technology
Follow US
©2019-23 Rajasthan Coverage. All rights reserved. All Rights Reserved.
Wp Header Logo 71.png
Knowledge

क्या इस्लाम में भी है करवा चौथ की तरह पतियों के लिए रखा जाने वाले कोई खास फास्ट?

Published November 1, 2023
Share
3 Min Read

करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. आजकल कई धर्म के लोग इस त्योहार को सेलिब्रेट करने लगे हैं और हर धर्म के लोगों की त्योहार सेलिब्रेट करने की तस्वीरें आती रहती हैं. कई तस्वीरें आती हैं, जिनमें देखने को मिलता है कि कुछ मुस्लिम महिलाएं भी अपने पतियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. लेकिन, क्या धर्म के हिसाब से इस्लाम में कोई ऐसा फास्ट या रोजा है, जो महिलाएं अपने पति के लिए रखती हों. यानी क्या मुस्लिम महिलाएं भी खास दिन पर अपने पतियों के लिए फास्ट रखती हैं तो जानते हैं कि इस्लाम में रोजा को लेकर क्या नियम है. 

कब कब रोजा रखती हैं मुस्लिम महिलाएं?

बता दें कि इस्लाम में आमतौर पर तीन तरह के रोजा रखे जाते हैं, जिनके अलग अलग नियम है. सबसे अहम तो वो रोजे होते हैं, जो पवित्र महीने रमजान में रखे जाते हैं. ये रोजे महिलाएं और पुरुष दोनों रखते हैं और इसे करने के अपने कई नियम हैं. इसके अलावा कुछ मुस्लिम मुहर्रम के वक्त भी रोजा रखते हैं, जो रमजान के रोजे से अलग है. इसके अलावा कई लोग रमजान और मुहर्रम के अलावा नफिल फास्ट भी रखते हैं, जो कभी भी रखे जा सकते हैं और इनके भी अपने कुछ नियम होते हैं. 

पहले आपको बताते हैं कि नफिल फास्ट (रोजा) एक ऐसा रोजा होता है, जो रमजान या मुहर्रम से अलग किसी और टाइम में किया जाता है. यह रोजा किसी आम दिन में किसी मन्नत को लेकर किया जा सकता है. इसके करने के भी कुछ नियम होते हैं, जिसमें इन्हें एक साथ ना करना आदि शामिल है. यह किसी भी आम दिनों में किए जाने वाला एक रोजा है. इसके साथ ही जब भी महिलाएं ये रोजा करती हैं तो इसके लिए पहले महिला को अपने पति से इजाजत लेनी पड़ती है. 

महिलाओं के लिए होता है कोई खास व्रत?

इन रोजों के अलावा महिलाओं के लिए कोई खास व्रत या रोजा नहीं होता है, जो सिर्फ पतियों के लिए हो. महिलाओं की ओर से कोई भी रोजा अपने पति या बच्चों के लिए नहीं किया जाता है. तो कहा जा सकता है कि इस्लाम में करवा चौथ के जैसे कोई खास फास्ट या रोजा नहीं है. 

ये भी पढ़ें- क्या मुस्लिम महिलाएं बिना पति की परमिशन के नहीं रख सकती ‘फास्ट’?

source

Contents
कब कब रोजा रखती हैं मुस्लिम महिलाएं?महिलाओं के लिए होता है कोई खास व्रत?

You Might Also Like

सीएम रहते चुनाव हारे जोरमथांगा और केसीआर, जानें इस लिस्ट में कौन-कौन से नेता शुमार

अंतरिक्ष में बह रही है तारों की एक नदी…जानिए वैज्ञानिकों ने इसे लेकर क्या कहा

साल का आखिरी महीना चल रहा है… क्या आपको पता है दिसंबर 10वें से 12वें पर कैसे पहुंचा?

कार-बाइक के लिए लगता है पार्किंग चार्ज, क्या एयरपोर्ट पर प्लेन खड़ा करने के भी देने पड़ते हैं पैसे?

विधानसभा की सीटों से कैसे तय होता है राज्यसभा का गणित? यहां समझें पूरा समीकरण

admin November 1, 2023 November 1, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Reddit Telegram Copy Link
Share
Previous Article Wp Header Logo 70.png Rajasthan Election 2023: राजस्थान में सीएम से ज्यादा वोटर्स से जुड़ाव तय करेगा नेताओं का भविष्य! क्या है ग्रामीणों का दावा?
Next Article Wp Header Logo 73.png Rajasthan News: नागौर में स्पेशल 26! चुनावी मौसम में सोने-चांदी के कारोबारी के घर पहुंची फर्जी ED, फिर यूं हुआ खुलासा

Get it on Google Play

RajasthanCoverage.comRajasthanCoverage.com
Follow US
©2019-23 Rajasthan Coverage. All rights reserved. All Rights Reserved.
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?