Khatron Ke Khiladi स्टंट शो से बाहर हुआ ये पॉपुलर कंटेस्टेंट, फैंस को थी विनर बनने की उम्मीद

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी टीवी का एक पॉपुलर स्टंट शो है। दर्शक इस खतरनाक रियलीटी स्टंट शो को काफी ज्यादा पसंद करते है। इस शो का नया सीजन तेजी से फिनाले की ओर बढ़ रहा है। अब एक ऐसा कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया है, जिसे फैंस इस सीजन का विनर (Winner of this season) भी मान रहे थे। इससे पहले हफ्ते में टीवी की लोकप्रिय बहू शिवांगी जोशी खतरों के खिलाड़ी शो से बाहर हो गई थी। फिलहाल एक और बड़े स्टार के शो से एलिमिनेट होने पर फैंस का दिल टूट गया है।
एलिमिनेशन स्टंट में गए ये कंटेस्टेंट
एलिमिनेशन स्टंट (Elimination Stunt) में कनिका मान (Kanika Mann), जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) शामिल थे। इनमें से पहले स्टंट कनिका फिर जन्नत और सब से लास्ट में प्रतीक ने की थी। दरअसल ये एक डॉयनमिक स्टंट थी। इसमें कंटेस्टेंट को पांच फ्लैग चलते हेलीकॉप्टर के नीचे लैडर की मदद से लगाने थे। हालांकि प्रतीक इस डॉयनमिक स्टंट को लेकर इतने घबरा गए थे कि उन्होंने स्टंट को अबॉर्ट ही कर दिया। इसके कारण प्रतीक शो से एलिमिनेट हो गए।
A post shared by ColorsTV (@colorstv)
फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा शो का सीजन
खतरों के खिलाड़ी का सीजन 12 फिनाले के बेहद करीब पहुंच गया है। इसी बीच फैंस के मन में विनर का नाम जानने की उत्सुकता काफी बढ़ती जा रही है। हालांकि विनर के सही नाम की घोषणा तो शो की समाप्ति के बाद ही हो पाएगी। इस शो में प्रतीक सहजपाल एलिमिनेट होने वाले चौथे कंटेस्टेंट बन गए है। शिवांगी के बाद प्रतीक ऐसे कंटेस्टेंट थे, जिससे उनके फैंस को काफी उम्मीदें थी। अब आगे का सफर बचे हुए कंटेस्टेंट के लिए बेहद कथिन होने वाला है।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire