Bhojpuri Gana : खेसारी लाल यादव के इस गाने ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, हिट हुआ हॉट वीडियो

आज भोजपुरी इंडस्ट्री का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में भोजपुरी फिल्में और गाने दर्शकों को आकर्षित करने में सफल साबित होती है। ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर आए दिन नए गाने लेकर आ रहे हैं। इस कड़ी में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम सबसे आगे है। खेसारी लाल यादव के गाने लगातार धूम मचाते हैं। इस बीच उनका भोजपुरी गाना ‘पड़ोसन शोषण करती है’ (Padosan Shoshan Karti Hai ) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। रिलीज के बाद यह भोजपुरी गाना रोजाना एक मिलियन व्यूज बटोर रहा है।
30 अप्रैल 2021 को नीलकंठ फिल्म्स यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को 31 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है और इसके बोल सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं। इस गाने का वीडियो एकदम जबरदस्त है। गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस के प्यार में सराबोर होते नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो को देख फैन्स खूब झुम रहे हैं। खेसारी और शिल्पी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। उनकी जबरदस्त फैन फोलोविंग है और फैंस उनके प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं एक्टर भी लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए आए दिन नए गाने लेकर सामने आते हैं। एक्टर ने बिग बॉस रियलिटी शो के दौरान अपने मस्तमौला अंदाज से लोगों को परिचित कराया। वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप है।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire