बर्लिन में रोमांटिक हुए मलाइका-अर्जुन, फोटोज ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा।
Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं हैं। दोनों एक दूजे पर प्यार लुटाने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते हैं। अक्सर मलाइका-अर्जुन (Malaika and Arjun) को एक साथ वेकेशन एंजॉय करते देखा जाता है। इन दिनों भी अर्जुन बॉलीवुड डीवा के साथ बर्लिन (Arjun-Malaika in Berlin) में प्यार के रंग बिखेर रहे हैं। इस दौरान की कुछ फोटोज अर्जुन कपूर ने फैंस के साथ भी शेयर की है।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम (Arjun Kapoor Instagram) पर मलाइका के साथ कुछ फोटोज अपलोड की है। इसमें दोनों ही बर्लिन में फुरसत के पल बिताते नजर आ रहे हैं। मलाइका के लाखों फैंस उनकी तस्वीरों पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। वहीं, हेटर्स अक्सर मलाइका और अर्जुन की जोड़ी को लेकर कुछ बेतुकी बात भी करते हैं। हालांकि, मलाइका-अर्जुन को लोगों के ऐसा करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह हमेशा एक-दूसरे के साथ बिना किसी डर के घूमते हैं।
Also Read: दुबई में फैंस से घिरी मलाइका, लोगों से की ये गुजारिश
मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन कपूर
मलाइका और अर्जुन की रोमांटिक फोटोज (Malaika and Arjun Romantic Photos) अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स को मदहोश कर देती हैं। कुछ दिनों पहले मलाइका को अर्जुन के साथ जर्मनी में देखा गया था, जहां से उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर छा गई थी। अब अर्जुन ने बर्लिन डायरी से अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। तस्वीरों की इन सीरीज में अर्जुन के साथ मलाइका भी नजर आ रही हैं। पहली फोटो में अर्जुन एक दीवार के सारे खड़े हुए हैं। वहीं, मलाइका को बर्लिन की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस को पफर जैकेट, टाइट्स और बूट्स की आउटफिट में देखा जा सकता है। अगली फोटो में मलाइका नींद की झपकी लेते नजर आईं, जबकि उसके बाद की फोटोज मलाइका और अर्जुन की एक क्यूट सेल्फी है।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)
सोशल मीडिया पर छाई दोनों की फोटोज
सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज आने के बाद से ही फैंस के बीच छा गई है। यूजर्स हमेशा की तरह मलाइका और अर्जुन पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार ‘कुत्ते’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में बतौर निर्देशक आसमान भारद्वाज ने काम किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और कोंकणा सेन शर्मा की भी लीड रोल की भूमिका में थे।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire