Parineeti Chopra की शादी की खबरों के बीच मुंबई आईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती का भी दिखा चेहरा

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिका जाने के बाद भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक्ट्रेस के बयान सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। इस बीच, अब प्रियंका पहली बार अपनी पूरी फैमिली के साथ मुंबई आई हैं। जी हां… प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी एयरपोर्ट पर नजर आईं। प्रियंका ने इस बार अपनी बेटी का चेहरा भी नहीं छिपाया है। अब सवाल उठता है कि पूरे परिवार के साथ देसी गर्ल केवल अपने परिवार से मिलने आई है या फिर कोई खास वजह है। चलिए इसके बारे में भी जान लेते हैं।
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ मुंबई पहुंची हैं। इस दौरान पैपराजी के कैमरों के लिए प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और मालती ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। खास बात है कि प्रियंका की बेटी की यह पहली भारत यात्रा भी है।
मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रियंका ने अपनी बेटी को पूरी दुनिया से मिलवाया। मालती की क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही खूब वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस परफेक्ट कपल की तरह कार से उतरे और दोनों ने कैमरों के सामने ही एक दूसरे को किस किया। पैपराजी के लिए भी दोनों ने खुश होकर पोज दिए।
परिणीति की शादी के लिए क्या मुंबई आई प्रियंका चोपड़ा
सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि इन दिनों प्रियंका की बहन परिणीति की शादी की खबरें जोरों पर है। ऐसे में प्रियंका का अपने फैमिली के साथ लौटना संकेत करता है कि जरूर उनके परिवार में कुछ बड़ा फंक्शन होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा बेहद जल्द आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी करने वाली हैं।
परिणीति की शादी के कयास हुए तेज
गौर करने की बात यह है कि प्रियंका मुंबई में जब आई है, तब उनकी बहन की शादी को लेकर खूब चर्चा चल रही हैं। ऐसे में प्रियंका के आने से परिणीति की शादी को लेकर कयास और तेज हो गए हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire