May 30, 2023

सपना चौधरी ने शेखी बधारने वाले हरियाणवी कलाकारों को दिखाया आइना, बवाल मचना तय

wp-header-logo-10.png

हरियाणा की एक्ट्रेस सपना चौधरी 
Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हरियाणवी इंडस्ट्री में उनका नाम मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है। आमतौर पर सपना को डांसिंग क्वीन के नाम से संबोधित किया जाता है। स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर सपना के गानों पर उनके फैंस भरपूर प्यार लुटाते हैं। सपना इंडस्ट्री के तमाम विषयों पर अपने विचार भी लोगों के साथ साझा करती रहती हैं। शायद आपने भी ध्यान दिया होगा कि कुछ कलाकार अक्सर कहते हैं कि उन्होंने हरियाणा के लिए अपने गानों की बदौलत काफी कुछ किया है। अब सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

सपना चौधरी का एक लेटेस्ट लुक भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सफेद धोती कुर्ता और सिर पर पगड़ी बांधे नजर आ रही हैं। उनके इस अंदाज को देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हो रहे हैं। खैर, चर्चा में तो उनका एक बयान आ गया है। दरअसल, हुआ यूं कि सपना एक इंटरव्यू का हिस्सा बनी। इस दौरान उनसे एक सवाल हरियाणवी स्टार्स से जुड़ा पूछा गया। इसके जवाब में सपना ने कहा कि मैं हमेशा ये बात जरूर बोलती हूं कि मुझे वो लोग बेहद बुरे लगते हैं, जो जिक्र करते हैं कि उन्होंने हरियाणा को ये गाना दे दिया और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काफी कुछ कर दिया है। आप कुछ भी नहीं हो आपकी कोई औकात नहीं है कुछ भी करने की। सपना ने आगे कहा, मेरी भी कोई औकात नहीं है कि मैं हरियाणवी इंडस्ट्री को कुछ दे सकूं।
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)
सपना चौधरी के करियर का सफर
फिलहाल सपना का यह बयान काफी ज्यादा चर्चा में आ गया है। इसे सीधा हरियाणा के कुछ पॉपुलर स्टार्स के नाम के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सपना के करियर पर एक नजर डालें, तो वह पहले केवल स्टेज पर परफॉर्मेंस दिया करती थीं, लेकिन आज सपना म्यूजिक वीडियो और स्टेज शो जैसे कई इवेंट्स का अहम हिस्सा होती हैं। बिग बॉस 11 में भी बतौर कंटेस्टेंट सपना पहुंची थीं। इसके बाद दुनियाभर में उन्होंने अपनी पहचान कायम की थी। सपना साल 2019 में दोस्ती के साइड इफेक्ट्स नाम की एक फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू भी कर चुकी हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी उनका एक गाना रिलीज हुआ था, जिसे भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों के काफी प्यार दिया था। इन दिनों सपना अपने कुछ अपकमिंग हरियाणवी सॉन्ग की शूटिंग को लेकर बिजी चल रही हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source