करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को कभी कर दिया था बैन, अब NMACC इवेंट में दोनों ने लगाया एक दूसरे को गले

करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra and Karan Johar: प्रियंका चोपड़ा बीते दिन पूरी फैमिली के साथ इंडिया आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती का चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया। इससे पहले अमेरिका में एक्ट्रेस बॉलीवुड को दिए अपने बयान को लेकर खूब सुर्खियों में आई थी। इसके बाद ही, बी टाउन की पंगा गर्ल कंगना रनौत ने दावा किया था कि करण जौहर ने प्रियंका को बैन कर दिया था। खैर, एक इवेंट में अब दोनों की दोस्ती देखने को मिली है।
31 मार्च की रात को देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपने कल्चर सेंटर का उद्घाटन किया। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री के सभी पॉपुलर सितारों ने शिरकत की। इसी फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस के साथ पहुंची। बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर भी NMACC इवेंट का हिस्सा रहें। पैपराजी पेज पर दोनों की कुछ वीडियो सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि करण और प्रियंका एक दूसरे को गले लगा रहे हैं।
करण ने लगाया प्रियंका को गले
वैसे तो प्रियंका से फिल्म इंडस्ट्री के सभी सेलेब्स ने मुलाकात की, लेकिन करण जौहर के साथ प्रियंका का प्यार से मिलना हर किसी का ध्यान खींच रहा है। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि करण पहले दीपिका और रणवीर सिंह से मिलते हैं। वह दोनों से खूब बातचीत भी करते हैं। जब करण को पता चलता है कि उनके ठीक पीछे प्रियंका और निक जोनस खड़े हुए हैं, तो वह तुरंत उन दोनों के पास जाते हैं। इसके बाद उन्होंने प्रियंका को गले लगाया और निक को गले लगाने के बाद उनके बीच बातचीत का सिलसिला भी शुरू हुआ।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)
सोशल मीडिया पर छाया दोनों का वीडियो
सोशल मीडिया पर अब प्रियंका और करण का यह वीडियो छाया हुआ है। इसे देखने के बाद लोगों को कंगना रनौत के बयान की भी याद आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं इस इवेंट में कंगना को काफी ज्यादा मिस कर रहा हूं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक समय प्रियंका और करण काफी अच्छे दोस्त थे। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दोनों के बीच साल 2012 में झगड़ा हो गया था। बाद में दोनों के बीच की तकरार दूर भी हो गई थी।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire