May 30, 2023

अप्रैल महीने में रिलीज होगी ये बिग स्टार फिल्में, OTT पर भी मिलेगा मनोरंजन की फुल डोज

wp-header-logo-7.png

बॉलीवुड फिल्मों का पोस्टर 
April 2023 Movie Release List: साल 2023 के मार्च महीने की तरह ही अप्रैल में भी काफी सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सिनेमा लवर्स के लिए खास बात है कि फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मूवी भी रिलीज होगी। इतना ही नहीं, ओटीटी पर भी कुछ सुपरहिट फिल्मों की स्ट्रीमिंग होगी। चलिए बगैर समय बिगाड़े जान लेते हैं कि मनोरंजन की दृष्टि से अप्रैल महीना कैसा रहने वाला है।
गुमराह
आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग को इन दिनों खूब सराहा जा रहा है। अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म गुमराह के साथ 7 अप्रैल को दर्शकों के बीच आने वाले हैं। उनकी एक्टिंग की तारीफ तो अक्सर उनके चाहने वाले करते हैं। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि क्या लोगों का दिल उनकी अपकमिंग फिल्म जीतने वाली है या नहीं।
जुबली
यह वेब सीरीज बॉलीवुड की हिडन स्टोरीज पर बनाई गई है। इसके ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को भी बढ़ा दिया है। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में यह सीरीज बनी है। इस सीरीज में बॉलीवुड के कुछ पॉपुलर स्टार्स भी नजर आएंगे। मेकर्स इसे दो भागों में रिलीज करेंगे। प्राइम वीडियो पर जुबली वेब सीरीज 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी।
अगस्त 16 1947
यह फिल्म साउथ सिनेमा की है। इसमें गौतम कार्तिक और रेवती शर्मा लीड रोल की भूमिका में हैं। बात फिल्म की कहानी की करें तो इसमें भारत का अंग्रेजों के साथ अंतिम संघर्ष दिखाया गया है। यह फिल्म भी 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
रावणासुर
साउथ के दिग्गज स्टार रवि तेजा की यह फिल्म है। रावणासुर 50 करोड़ के बजट से बनी हुई है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सीधा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शाकुंतलम
साउथ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म से उनका लुक पहले ही सोशल मीडिया पर छा चुका है। समांथा के साथ फिल्म में देव मोहन लीड रोल में नजर आएंगे। इसकी रिलीज को लेकर बात करें तो यह 14 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।
किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान की मोस्ट चर्चित फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज होगी। भाईजान के साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इसे लेकर मूवी लवर्स में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
पोन्नियिन सेलवन 2

इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। ऐश्वर्या राय और विक्रम जैसे स्टार्स के अभिनय से सजी फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पोन्नियिन सेलवन के पार्ट 1 से आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। इसे लेकर भी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source